शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की अपने साथ ले गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोंडा: जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की को उसके गांव का गफ्फार पुत्र सत्तार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने लड़की को शादी का झांसा दिया था। परिजनों ने किशोरी की तलाश की तो गफ्फार उसे गोंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। परिजन किशोरी को सुरक्षित घर वापस ले आए।
इटियाथोक थाने में दर्ज किया गया केस
इस मामले में परिजन की शिकायत पर इटियाथोक थाने में केस दर्ज किया गया। इटियाथोक पुलिस इस केस में वांछित गफ्फार पुत्र सत्तार को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। 16 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गफ्फार को जनता इंटर कॉलेज मोड़ के पास गोंडा-बलरामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
गोंडा का रहने वाला है आरोपी
इटियाथोक पुलिस ने गफ्फार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की है। गफ्फार ग्राम कुरासी, थाना इटियाथोक, जनपद गोंडा का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार राय और उप निरीक्षक शशिकांत यादव शामिल थे।
ये भी पढ़ें- मथुरा में सपा नेता के खिलाफ महिला बैंककर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने और पीछा करने का मामला दर्ज