बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंत

छठी का भोज खाने निकले युवक की सड़क किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Youth Who Left for Feast Found Dead by Roadside

समस्तीपुर {बिहार}: बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात छठियार के यहां भोज खाने निकले युवक की सड़क किनारे लावारिस हालत में लाश मिली। एक आंख और शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं।

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक

वहीं इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने डुमरी गांव के पास राजधानी रोड को जाम कर दिया। मृतक की पहचान जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया डुमरी गांव निवासी उमेश साह के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि यह घटना बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया गांव के पास अवाबकरपुर में हुई। यहां सड़क किनारे झाड़ी में अविनाश कुमार गंभीर हालत में घायल और अचेत पड़ा था। आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या की नीयत से युवक के साथ मारपीट कर उसे झाड़ी में फेंका गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बंगरा थाना की पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों की मदद से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल और कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन के अगले दिन भर्ती परीक्षा देने निकले थे, अब घर लौटा 27 वर्षीय शिवम का शव