पेंटागन के अनुसार, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन 'एपिक फ्यू

ईरान के हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

140 US Troops Injured in Iranian Strikes

वाशिंगटन। पेंटागन के अनुसार, ईरान के खिलाफ ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' के पहले दस दिनों में लगभग 140 अममेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सार्वजनिक सुनवाई की। सीनेट डेमोक्रेट्स की मांग के जवाब में पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा कि अधिकतर सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और 108 सैनिक ड्यूटी पर लौट चुके हैं। पेंटागन ने हमलों के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।

कुवैत और सऊदी अरब में गई सात सैनिकों की जान

चक शूमेर, जैक रीड और जीन शाहीन समेत कई सीनेट डेमोक्रेट्स ने पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान के उद्देश्यों और दायरे के बारे में ट्रंप प्रशासन से जवाब मांगा। एक अन्य समाचार के अनुसार, यह नया आंकड़ा ईरान की ओर से किए गए जवाबी रॉकेट और ड्रोन हमलों के बाद अमेरिकी सैनिकों को लगी चोटों के व्यापक प्रभाव की पहली झलक देता है, जिसमें कुवैत और सऊदी अरब में सात सैनिकों की जान भी चली गई है।

राजनयिक मिशनों, होटलों, हवाई अड्डों को बनाया निशाना

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। इन हमलों में अरब खाड़ी राज्यों में राजनयिक मिशनों, होटलों, हवाई अड्डों और तेल अवसंरचना को भी निशाना बनाया गया है, जिससे नुकसान हुआ है।

यूएई तट के पास कंटेनर जहाज पर प्रक्षेपास्त्र गिरा

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के तट पर एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया गया। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने कहा, 'एक कंटेनर पोत के मास्टर ने सूचना दी है कि पोत को एक संदिग्ध लेकिन अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि नुकसान की सीमा अज्ञात है, लेकिन चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-questions-sudden-resignation-of-governor-cv-ananda-bose/148528

राज्यपाल सीवी आनंद बोस का अचानक इस्तीफा, ममता बोलीं– 'दाल में कुछ काला'