पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस अनियंत्रित होकर त्

नेपाल के धाडिंग में त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौत

18 Dead as Bus Plunges into Trishuli River in Nepal

काठमांडू (नेपाल)। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग रूरल म्युनिसिपैलिटी के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनधारा नाम की जगह पर पहुंची थी, जब यह हादसा हुआ।

जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के चीफ धाडिंग शिशिर थापा ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार ठकुरी ने कहा कि 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में 35 से ज़्यादा यात्री सवार थे।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और लोकल लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि रात को हुई घटना से रेस्क्यू का काम मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/stf-soldier-injured-in-ied-blast-during-operation-in-bijapur/145339

बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकला एक एसटीएफ जवान घायल