America : वाशिंगटन डीसी। डेमोक्रेटिक सांसद प्रमिल

42 अमेरिकी सांसदों ने पाक में हो रहे दमन के खिलाफ आवाज उठाई

42 अमेरिकी सांसदों ने पाक में हो रहे दमन के खिलाफ आवाज उठाई

America : वाशिंगटन डीसी। डेमोक्रेटिक सांसद प्रमिला जयपाल और संसद सदस्य ग्रेग कैसर के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के 42 सदस्यों ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पत्र भेजकर उन वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों पर जल्द प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जो सेना समर्थित सरकार के प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ और सैन्य प्रमुख जनरल असिम मुनीर के मातहत पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय दमन के अभियान को तेज कर रहे हैं और मानवाधिकारों की स्थिति बिगाड़ रहे हैं। 

इस पत्र में..

यह पत्र बुधवार को सार्वजनिक किया गया। इसमें सांसदों ने कहा है कि यह कार्रवार्ई लक्ष्य तय कर की जाए, जैसे -पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों की आलोचना करने वाले अमेरिकी नागरिकों और  निवासियों को धमकाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के वीजा पर प्रतिबंध लगाया जाए और उनकी संपत्ति जब्त की जाए। 

इधर, हाल के वर्षों में देखा जा रहा है कि जो अमेरिकी नागरिक और स्थानीय निवासी पाकिस्तान में बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें डराया धमकाया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है और अक्सर उनके परिवारवालों के साथ भी वैसा ही व्यहार किया जाता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/external-affairs-minister-s-jaishankar-said-in-parliament-harjeet-kaur/99848