तेल अवीव: इजरायली डिफेंस फोर्स ने बेरूत में ईरानी

बेरूत में ईजराइली हमले में कुर्द्स फोर्स के पांच कमांडर मारे गए

Geo politics

तेल अवीव। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोमवार को बताया कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में कई सटीक हमले कर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कुर्द्स फोर्स के लेबनान कोर के प्रमुख कमांडरों को निशाना बनाया। इन हमलों में कम से कम पांच की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं।

मारे गए कमांडरों के नाम भी किए सार्वजनिक

आईडीएफ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उल्लेख किया है कि इस हमले में जो मारे गए, उनमें लेबनान कोर्प्स के कमांडर दाऊद अली जैदा, लेबनान में ईरानी शाखाओं में धन भेजने के लिए जिम्मेदार माजिद हसनी, लेबनान कार्प्स इंटेलिजेंस सेक्टर के कमांडर अली रेजाबी-अजार और लेबनान कार्प्स का इंटेलिजेंस ऑपरेटिव हसन अहमद्लो शामिल हैं।

इजरायल का दावा—आतंकी हमलों की तैयारी कर रहे थे

आईडीएफ के अनुसार, यह हमला उन कमांडरों पर किया गया जो बेरूत में सक्रिय थे और इजरायल तथा उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकी हमलों की तैयारी कर रहे थे।

हिज्बुल्लाह और ईरान के बीच कड़ी बताई

आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा कि कुर्द्स फोर्स का लेबनान कोर हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन और ईरानी शासन के बीच कड़ी का काम करता है। यह कोर हिज्बुल्लाह की ताकत बढ़ाने, हथियार सप्लाई और नेतृत्व के बीच संपर्क बनाता है। ये कमांडर ईरान में आईआरजीसी के लिए काम करने के साथ-साथ इजरायल पर हमलों की योजना भी बना रहे थे।

लेबनान में पैर जमाने नहीं देगा इजरायल

इजरायल ने स्पष्ट किया है कि वह ईरानी शासन के तत्वों को लेबनान में पैर जमाने की अनुमति नहीं देगा और उनके खिलाफ सटीक कार्रवाई जारी रखेगा।

मानव ढाल के इस्तेमाल का आरोप

आईडीएफ ने ईरानी शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ईरान और लेबनान दोनों जगह जानबूझकर नागरिक आबादी के बीच से अपना नेटवर्क संचालित करता है।

नागरिकों के नुकसान को कम करने का दावा

सेना के मुताबिक, आतंकी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए नागरिकों का ‘मानव ढाल’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इजरायल ने दावा किया कि हमले से पहले नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सटीक गोला-बारूद और हवाई निगरानी जैसे कदम उठाए गए थे।

कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी

आईडीएफ ने कहा कि वह ईरानी शासन के तत्वों को लेबनान में जमने नहीं देगा और जहां भी वे सक्रिय होंगे, उनका सफाया जारी रखेगा।

यह भी पढ़े: शिपिंग रुकावट से यूपी के ऑर्डर अटके

https://www.primenewsnetwork.in/state/shipping-halt-leaves-5800-crore-up-exports-stuck/148089