स्यूटा बॉर्डर पर प्रवासियों का सैलाब: स्पेन-मोरक्को सीमा संकट से यूरोप में क्यों मची खलबली?
स्यूटा (स्पेन)। मोरक्को और स्पेन के स्यूटा प्रांत की सीमा पर भारी संख्या में प्रवासियों के आने से कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई है। CNN ने स्यूटा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि गुरुवार को जमीन और समुद्र दोनों रास्तों से बॉर्डर गार्ड्स पर भारी भीड़ के कारण कई लोगों की डूबने से मौत हो गई।
50 से 60 हजार लोगों ने सीमा पार करने की कोशिश
CNN ने स्पेन के गृह मंत्रालय और स्यूटा की क्षेत्रीय सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह से ही लगभग 50,000 से 60,000 प्रवासियों ने इस छोटे से इलाके में घुसने की कोशिश की, जिसकी आबादी मात्र 84,000 है। हालांकि, स्पेन के अधिकारियों ने बताया कि जो लोग अंदर आए थे, उनमें से अधिकांश शुक्रवार शाम तक मोरक्को लौट गए।
स्पेनिश अधिकारियों का एक्शन और कानूनी पेच
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के अधिकारियों ने गैर-कानूनी तरीके से घुसने वालों को तुरंत वापस भेजने की बात कही है। हालांकि उन्हें कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि स्पेन के सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में समुद्र के रास्ते आने वाले प्रवासियों को मोरक्को वापस भेजने पर रोक लगा दी है। लोगों के इस भारी जमावड़े को देखते हुए स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सीधे उस इलाके में पहुंचे।
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का बयान और यूरोपीय नीतियां
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अवैध अप्रवासन से निपटने के अपने देश के तरीके का बचाव किया। उन्होंने यूरोपीय एकता का आह्वान करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ की संधियों और नियमों का पालन करना जरूरी है, इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता। सांचेज ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बॉर्डर पर बढ़ते दबाव के बाद हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। उन्होंने 2021 से 2026 तक गैर-कानूनी तरीके से घुसने वालों के आधिकारिक आंकड़े पेश किए ताकि यूरोप के अन्य एंट्री पॉइंट्स की तुलना में स्पेन की स्थिति को समझा जा सके।

La solidaridad y la empatía son opcionales.

El respeto a los tratados europeos y a los datos, no.

Número de entradas irregulares entre 2021 y 2026 según Frontex:

Por Italia: 478.600
Por los Balcanes occidentales: 340.600
Por Grecia: 259.800
Por España: 234.760
Por la…
— Pedro Sánchez (@sanchezcastejon) July 31, 2026

इटली द्वारा ओपन-बॉर्डर यात्रा पर रोक
उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "एकजुटता और सहानुभूति वैकल्पिक हैं। यूरोपीय संधियों और नियमों का सम्मान करना वैकल्पिक नहीं है।" उनके ये बयान तब आए हैं जब इटली ने प्रवासियों की भारी आमद के बाद स्पेन के साथ ओपन-बॉर्डर यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है। इटली का कहना है कि यह फैसला अपने नागरिकों की सुरक्षा और यूरोपीय सीमाओं की रक्षा के लिए लिया गया है।
फ्रांस द्वारा बॉर्डर सिक्योरिटी में भारी वृद्धि
विदेश मंत्री ने बताया कि यह कदम यूरोपीय संघ के नियमों के तहत जायज है और स्यूटा में बॉर्डर की स्थिति को देखते हुए यह जरूरी हो गया था। इटली के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह रोक शनिवार से शुरू होकर एक महीने तक लागू रहेगी। स्यूटा की घटनाओं के बाद पूरे यूरोप में बॉर्डर सिक्योरिटी में तुरंत बदलाव किए गए। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने 'एक्स' पर घोषणा की कि उन्होंने फ्रांस-स्पेन बॉर्डर पर अतिरिक्त जांच के निर्देश दिए हैं।
फ्रांस ने सीमा सुरक्षा बढ़ाई, अतिरिक्त पुलिस और ड्रोन तैनात
उन्होंने लिखा, "इस शुक्रवार से, रोजाना तैनात किए जाने वाले संसाधनों के अलावा, अतिरिक्त बल को तीन गुना कर दिया जाएगा। इसमें 184 पुलिस अधिकारी और बेहतर ड्रोन निगरानी शामिल होगी। कल से, इनकी संख्या पांच गुना कर दी जाएगी, जिससे सामान्य रूप से तैनात कर्मियों के अलावा कुल 334 पुलिस अधिकारी और जेंडरम (सशस्त्र पुलिस बल) हो जाएंगे। बॉर्डर पुलिस के 3 विमानों की तैनाती से हवाई निगरानी के संसाधन भी मजबूत किए जाएंगे। इसके अलावा, फ्रांस-स्पेन रेल रूट पर ट्रेनों में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।"
यूरोपीय संघ ने नियमों के पालन की दी चेतावनी
यूरोपीय संघ के नेतृत्व ने भी कड़ी नाराजगी जताई। EU कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने 'एक्स' पर कहा, "हम किसी को भी हमारे नियमों का पालन किए बिना हमारे संघ में आने की इजाजत नहीं दे सकते।" इस घटना की वॉशिंगटन में भी कड़ी आलोचना हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस संकट पर बात की और यूरोप की घटनाओं को आगामी चुनावों से पहले अमेरिकी घरेलू राजनीति से जोड़ा।
ट्रंप ने स्पेन संकट को अमेरिकी राजनीति से जोड़ा
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "स्पेन के साथ जो हो रहा है - जहां हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी घुसपैठ कर रहे हैं - वैसा ही अमेरिका में 'स्लीपी जो बाइडेन' प्रशासन के दौरान हुआ था। और अगर 'डिमॉक्रेट्स' (डेमोक्रेट्स) कभी फिर से सत्ता में आए, तो ऐसा दोबारा होगा, और स्थिति और भी बदतर होगी। हमारे देश को बर्बाद न होने दें। रिपब्लिकन को वोट दें और U.S.A. पर गर्व करें।"
अमेरिकी विदेश विभाग ने स्पेन की प्रवासन नीति पर उठाए सवाल
अमेरिकी विदेश विभाग ने भी स्पेन की प्रवासन नीतियों की निंदा की और दावा किया कि यह संकट सीधे तौर पर स्पेन सरकार की उन जानबूझकर की गई कोशिशों का नतीजा है जिनसे यूरोप में बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासन को बढ़ावा मिला। विभाग ने 'एक्स' पर लिखा, "हम देश और विदेश में अमेरिकियों को इस खतरे से बचाने के लिए कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं और ऐसे ही विकल्पों पर विचार कर रहे अन्य यूरोपीय सहयोगियों की मदद के लिए तैयार हैं।" (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: सेउटा सीमा पर प्रवासियों का सैलाब: मोरक्को सीमा पर अराजकता के बाद स्पेन ने तैनात की सेना, 9 लोगों की मौत