तेल अवीव। पश्चिम एशिया में भड़की युद्ध की आग सोमवा

लेबनान से राकेट दागे जाने के बाद हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले

Cross-Border Tensions

तेल अवीव। पश्चिम एशिया में भड़की युद्ध की आग सोमवार को और फैल गई। लेबनानी क्षेत्र से उत्तरी इजराइल में मिसाइलें-राकेट (प्रोजेकटाइल फायर) दागे जाने के बाद इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए। 

इजराइल के हिजबुल्ला पर हमले

इजराइली एयर फोर्स ने 'एक्स' पर किए गए कई पोस्ट में कहा है कि उसने हिजबुल्ला के वरिष्ठ सदस्यों के लक्षित ठिकानों पर हमले किए, खासकर देश के उत्तरी हिस्से की तरफ। दक्षिण लेबनान में इजराइली वायुसेना ने हिजबुल्ला आतंकी संगठन पर लक्ष्य करके हमला किया। इसी के समानांतर इजराइली सेना ने दक्षिण लेबनान के हिजबुल्ला के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, लेबनान से कई प्रोजेक्टाइल शस्त्र इजराइली क्षेत्र में गिरे। उनमें से कुछ खुले क्षेत्र में गिरे। कुछ मामलों में नीति के अनुरूप एलर्ट सक्रिय नहीं किए गए थे। एक खबर के अनुसार, इजरायली एयर फ़ोर्स ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़े बंकर बस्टर बमों से हमला किया है।

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट: श्रमिकों के लाभ हक नहीं छीने जा सकते

https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-workers-rights-to-benefits-cannot-be-taken/146773