बलूचिस्तान की आजादी के समर्थक बलूच नेता अल्लाह नज़

निर्मम डिटेंशन कानून लागू कर रही है सरकार: बीएलएफ

Allah Nazar Baloch Slams New Detention Law

क्वेटा (बलूचिस्तान)। बलूचिस्तान की आजादी के समर्थक बलूच नेता अल्लाह नज़र बलूच का आरोप है कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री 'खतरनाक दमनकारी हिरासत कानून' लागू करने जा रहे हैं। यह कानून वह अपने आकाओं के सुझाव- सलाह पर लागू कर रहे हैं।

पाकिस्तान बलूचिस्तान में बना रहा 'कंसेंट्रेशन कैंप'

'बलूचिस्तान पोस्ट' के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'ट्रूथ  सोशल' पर अपने पोस्ट में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के प्रमुख ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपील करते हैं कि वे इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं। अल्लाह नज़र का दावा है कि नए कानून के तहत स्थापित किए जा रहे ये डिटेंशन यानी हिरसत केंद्र 'नाजी कंसेंट्रेशन कैंप' की याद दिला रहे हैं।

अपनाई जा रही 'किल एंड डंप' नीति, हर रोज गायब हो रहे हैं बेगुनाह बलूच

उन्होंने यह भी आरोप है कि कानून लागू करने वाली पाकिस्तान की एजेंसियां रोजाना औसतन पांच लोगों को अपहरण कर जबरन गायब कर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार की 'किल एण्ड डंप पालिसी' को और तेज कर रही है। बलूच सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनकी चुप्पी पर सवाल किया। उन्होंने कहा- 'अगर यह सही मामला है, यह निर्मम सरकार नृशंस कार्रवाई कर रही है तो यह एकदम चुप्पी क्यों?'

यह भी पढ़ें:  https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/sunny-deol-starrer-smashes-records-earned-5720-crore-on-third-day/130644

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का 'बॉर्डर 2' धमाका: तीसरे दिन में कमाए ₹57.20 करोड़