वॉशिंगटन। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अपनी तरफ से

अमेरिका ने ईरान की ताकत को कमतर आंका

अमेरिका ने ईरान की ताकत को कमतर आंका

वॉशिंगटन। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अपनी तरफ से किए गए हमले के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जल डमरू मध्य को बंद किए जाने के बाद के परिणामों को कथित तौर पर कम आंका। अमेरिका की अंदरूनी विचार-विमर्श की जानकारी रखने वाले विभिन्न स्रोतों के हवाले से सीएनएन ने यह खबर दी है। 

सीएनएन के सूत्रों ने कहा है कि चल रहे सैन्य अभियान की  योजना तैयार करते समय पेंटागन और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद पूरा अंदाजा नहीं लगा पाया कि ईरान इस जल मार्ग को रोकने का प्रयास करेगा। सैन्य ऑपरेशन शुरू से पहले अमेरिकी ऊर्जा मंत्री और वित्तमंत्री कुछ बैठकों में शामिल हुए थे। सीएनएन सूत्रों ने बताया कि विस्तृत आर्थिक भविष्यवाणी और अंतर एजेंसी विश्लेषणों में कहा गया कि विशेष प्रकार के फैसले पर विचार-विमर्श के केंद्र में नहीं थे। 

इसके पूर्व ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारण में ईरान के नए नेता मोजताब खामेनेई ने संकेत दिया था कि होर्मूज जल डमरू मध्य को दबाव बनाने के उपायों के तहत बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-appoint-one-general-observer-per-constituency/148937