बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर ताजा हमल

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की मौत, 18 दिनों में सातवीं हत्या

फाइल फोटो

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर ताजा हमला नाओगांव के महादेवपुर में हुआ है। वहां भीड़ के पीछा करने पर भागते समय एक हिंदू युवक नहर में कूद गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोग चोरी के शक में उसका पीछा कर रहे थे। यह हिंदू के मारे जाने की 18 दिन में यह सातवीं घटना है।

मिथुन सरकार के रूप में हुई है मृतक की पहचान

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, मृतक की पहचान मिथुन सरकार (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने नहर से उसका शव बरामद कर लिया है। बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। यह घटना पड़ोसी देश में हिंदू अल्पसंख्यक शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से हिंसा का सामना कर रहे हैं। बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव की तैयारी के बीच फैली व्याप्त अशांति फैली हुई है। 

पिछले 18 दिनों में 7वीं मौत

यह घटना पिछले 18 दिनों में 7 हिंदुओं की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, गोली मारना और अन्य तरीकों से जान लेने के मामले शामिल हैं। मानवाधिकार संगठनों का मानना है कि देश में अंतरिम सरकार के कार्यकाल में अस्थिरता और चुनावी माहौल के कारण अल्पसंख्यकों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/videography-of-search-and-seizure-is-mandatory-dgp-should-issue-sop/103964

तलाशी और जब्ती की वीडियोग्राफी अनिवार्य, डीजीपी जारी करें एसओपी: हाईकोर्ट