किसी भी दस्तावेज, जिस पर जो बाइडेन के ऑटोपेन से हस्ताक्षर हैं, वे रद्द माने जाएंगे : ट्रंप
Trump : वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा निर्णायक फैसला लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन का इस्तेमाल करते हुए जारी हुए सभी आदेशों को रद कर दिया है। ट्रंप का दावा है कि बाइडेन के ज्यादातर आदेशों पर इसी ऑटोपेन से हस्ताक्षर किए गए हैं। हस्ताक्षर की प्रतियां मशीन द्वारा निकाली गई हैं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रंप ने कहा कि किसी भी दस्तावेज जिस पर स्लीपी जो बाइडेन के ऑटोपेन से हस्ताक्षर (जो करीब 92 फीसदी) हैं, वे आज से रद्द माने जाएंगे। ऑटोपेन वाले आदेश आगे प्रभावी नहीं रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यदि खास तौर से इसके इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी है तो इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।' ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यदि ऑटोपेन का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है तभी इसका इस्तेमाल उचित हो सकता है।
ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडेन के आसपास के 'रैडिकल लेफ्ट के पागल लोगों’ ने ओवल ऑफिस में रिजॉल्यूट डेस्क के इर्द-गिर्द घेर कर उनसे राष्ट्रपति पद छीन लिया था। ट्रंप ने चेतावनी दी, 'जिन लोगों ने ऑटोपेन चलाया, उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से ऐसा किया। जो बाइडेन इस प्रक्रिया में शामिल ही नहीं थे। अगर बाइडेन कहें कि उनके स्टाफ ने उनकी इजाजत से ऐसा किया, तो उन पर झूठी गवाही का मुकदमा चलाया जाएगा।'
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/chhattisgarh-woman-raped-under-marriage-lure/99728