America : अमेरिका के अटॉर्नी माइक एंड्रयूज ने अहमद

'पीड़ित परिवार इस बारे में स्पष्टता चाहते हैं...', अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर बोले अटॉर्नी माइक एंड्रयूज

'पीड़ित परिवार इस बारे में स्पष्टता चाहते हैं...', अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर बोले अटॉर्नी माइक एंड्रयूज

America : अमेरिका के अटॉर्नी माइक एंड्रयूज ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में कहा है कि पीड़ित परिवारों की पहली चिंता तो यह जानने की है कि इस भीषण दुर्घटना का कारण क्या है? और इसकी जिम्मेदारी तय हो। एंड्रयूज विमान दुर्घटना के 65 पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दुर्घटना के बाद तीसरी बार भारत आए हैं। दुर्घटना के पीड़ित परिवारों की चिंताओं के बारे में एंड्रयूज ने कहा कि आज कुछ की बहुत सी चिंताएं एक सी हैं।

वे जानना चाहते हैं कि क्या हुआ? वे जानना चाहते हैं कि विमान दुर्घटना का कारण क्या है? इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? और इसे कैसे रोका जा सकता था।? ज्यादातर चाहते हैं कि कुछ ऐसा किया जाए, जिससे अन्य परिवारों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हम लगातार पता कर रहे हैं कि पहले क्या पैकेज देने का प्रस्ताव किया गया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार इस बारे में स्पष्टता चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/australia-brondi-death-toll-16/101237

बोंडी बीच। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मरने वालों में एक 10 साल की बच्ची और एक इजराइली नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा 45 लोग घायल घायल हुए हैं।