काठमांडू। नेपाल में संसदीय चुनावों के लिए चल रही व

बालेन शाह की पार्टी भारी विजय की ओर

बालेन शाह की पार्टी भारी विजय की ओर

काठमांडू। नेपाल में संसदीय चुनावों के लिए चल रही वोटों की गिनती में काठमांडू के मेयर और रैपर से नेता बने बालेन शाह की पार्टी- राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी ) जबरदस्त बढ़त बनाई नजर आ रही है। यह पार्टी भारी विजय की ओर बढ़ रही है। नेपाल की 275 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा के लिए हुए इस चुनाव की गिनती के शुरुआती रुझानों में आरएसपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 165 में से 161 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें आरएसपी अब तक 20 सीटें जीत चुकी है और 98 सीटों पर आगे चल रही है। प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन वोटिंग में भी आरएसपी का दबदबा दिख रहा है। शुरुआती गिनती में पार्टी को आधे से ज्यादा वोट मिलते नजर आए हैं। इससे साफ है कि इस चुनाव में आरएसपी बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी सीट रुकुम पूर्व-1 सीट से जीत गए हैं। उन्हें 10240 वोट मिले। दूसरे नंबर पर यहां सीपीएन-यूएमएल रही, जिसके उम्मीदवार को 3462 वोट मिले। 

बड़े उलटफेर के संकेत

नेपाल के आम चुनाव में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर  दिख रहा है। इसे नेपाल की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल सितंबर में हुए बड़े जनप्रदर्शनों के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया था। 8 और 9 सितंबर को हुए जनरेशन Z के विरोध प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद संसद भंग कर दी गई थी और नए चुनाव कराए गए। चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला झापा-5 सीट पर देखने को मिल रहा है। यहां बालेन शाह खुद मैदान में हैं और उनका मुकाबला चार बार के प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल प्रमुख के पी शर्मा ओली से है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-spoke-at-an-interactive-session-of-the-it-fraternity/147817