बलूच लिबरेशन आर्मी की ओर से 'आपरेशन हेरोफ' के दूसर

बलूचिस्तान में भीषण टकराव , 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

बलूचिस्तान में भीषण टकराव , 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

बलूच लड़ाकों ने कई शहरों में संघर्ष का दूसरा चरण किया शुरू

प्रांत के कई स्थानों पर गोलीबारी, विस्फोट कई ठिकानों पर कब्जा

क्वेटा (बलूचिस्तान)। बलूच लिबरेशन आर्मी की ओर से 'आपरेशन हेरोफ' के दूसरे चरण की घोषणा के तुरंत बाद  शनिवार की सुबह से ही बलूचिस्तानन के विभिन्न जिलों में  सशस्त्र टकराव, विस्फोट और सुरक्षा ठिकानों पर हमले शुरू हो गए। 'दी बलूचिस्तान पोस्ट' ने यह खबर दी है।  बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने शुरुआत में संक्षेप में बताया कि 'मातृभूमि की रक्षा' के लिए नए चरण की शुरुआत हो रही है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि क्वेटा, नुशकी, कलात, मस्तंग, दलबंदिन, खरन, ग्वादर, पशनी, टूंप, बुलेडा और धादर में सुरक्षा का माहौल बहुत ही तनावपूर्ण है। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी, विस्फोट और पुलिस व सैन्य ठिकानों पर हमले हो रहे हैं।  क्वेटा में स्थानीय लोगों के मुताबिक अत्यंत संवेदनशील रेड जोन समेत कई क्षेत्रों में गोलीबारी और धमाके हो रहे हैं। निवासियों ने बताया कि सरियाब रोड पर सशस्त्र दस्तों ने पुलिस के मोबाइल दस्ते को निशाना बनाया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी और दो पुलिसकर्मियों को मार डाला। रेलवे स्टेशन की तरफ से भी गोलीबार की आवाज आ रही है। क्वेटा में सेना के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की भी खबर है।  नुश्की ने सेंट्रल जेल के पास भारी गोलीबारी की आवाज सुनी जा रही है। कुछ अपुष्ट स्थानीय खबरों में कहा गया है कि कुछ स्थानों बलूच लिबरेशन आर्मी ने कब्जा भी कर लिया है। नुश्की में फ्रंटियर  कोर के मुख्यालय के पास भी टकराव जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार घंटों से गोलीबारी जारी है और विस्फोट हो रहे हैं। 'दी बलूचिस्तान पोस्ट' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि काउंटर टेररिज्म विभाग के कार्यालय पर भी कब्जा कर लिया गया है। वहां कई कर्मचारियों को भी बंदी बनाया गया है।  प्राप्त एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, बलूचों का दावा है कि जवाबी हमले में कम से कम 20 पाकिस्‍तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। बलूचों ने वीडियो जारी करके दिखाया है कि बलूचिस्‍तान की सड़कों पर बीएलए के लड़ाके भारी तादाद में घूम रहे हैं। केवल नोशकी इलाके में कम से कम 8 पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए हैं। बलूचों ने सेंट्रल जेल पर कब्‍जा कर लिया है। दोनों पक्षों में भारी लड़ाई हुई है।  बलूचों का दावा है कि पाकिस्‍तानी सेना पीछे हट गई है और लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर की मदद से हमले कर रही है। बलूचिस्‍तान पोस्‍ट अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक बलूच‍िस्‍तान की राजधानी क्‍वेटा में पहली बार ऐसा हुआ है जब इतनी बड़ी तादाद में बीएलए के लड़ाके पहुंचे हैं। क्‍वेटा में कई जोरदार धमाके सुने गए हैं। बलूच‍िस्‍तान में सभी रेल सेवाओं को रोक दिया गया है। क्‍वेटा के सभी अस्‍पतालों में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। बलूचों ने कई पुलिस स्‍टेशनों पर कब्‍जा कर लिया है और कैदियों को रिहा कर दिया है। पाकिस्‍तानी सेना पीछे हट गई है और अब लड़ाकू हेलिकॉप्‍टरों की मदद से हमले किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः

शहबाज शरीफ बोले - शर्म आती है अब कर्ज मांगते समय

https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-pm-shabaz-feeling-shame-begging-loan/131311