ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्

बांग्लादेश में चुनाव की आहट, बीएनपी नेता तारिक लौटेंगे

बांग्लादेश में चुनाव की आहट, बीएनपी नेता तारिक लौटेंगे

बीएनपी के शीर्ष नेता तारिक रहमान के निर्वासन से जल्द लौटने की उम्मीद

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्ष नेता तारिक रहमान के निर्वासन से जल्द लौटने की उम्मीद हैं। बीएनपी के शीर्ष नेता डॉ. खांडेकर मोशर्रफ हुसैन ने यह दावा किया है। इसे देश में चुनावी आहट माना जा रहा है।  बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद चुनाव आयोग ने शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है। इसके बाद आगामी चुनाव में अवामी लीग के भाग लेने की उम्मीद कम ही है। बीएनपी नेता ने तारिक रहमान की वापसी का सही समय बताने से किया इनकार किया है। बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. खांडेकर ने कहा-' 'हां, हमने सुना है कि वे (तारिक रहमान) जल्द लौटेंगे और ये उन्होंने खुद कहा है।' चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। हम सभी चुनाव का शेड्यूल घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि तारिक रहमान जल्द ही बांग्लादेश लौटेंगे।' हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या तारिक रहमान चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद बांग्लादेश लौटेंगे या उससे पहले? तो डॉ. खांडेकर ने कहा कि 'वे जल्द ही बांग्लादेश लौट सकते हैं, लेकिन मैं उनके लौटने का सही समय नहीं बता सकता।' 

बीएनपी अभी सबसे बड़ी पार्टी

बांग्लादेश के मौजूदा हालात में बीएनपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और अगर सब कुछ सही रहा तो आगामी आम चुनाव में बीएनपी की जीत की संभावना सबसे ज्यादा है। बीएनपी के नेता होने के नाते तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, शेख हसीना की सरकार के समय कई मामलों में आरोपी थे और बांग्लादेश से बाहर निर्वासित जीवन जी रहे थे। जैसे ही शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हुई, वैसे ही तारिक रहमान को उनके खिलाफ दर्ज मामलों में राहत मिल गई।