पाबना जिला जेल में बंद बांग्लादेशी सिंगर प्रोलॉय च

जेल में बंद बांग्लादेशी सिंगर प्रोलॉय चाकी की हुई मौत

फाइल फोटो

ढाका। पाबना जिला जेल में बंद बांग्लादेशी सिंगर प्रोलॉय चाकी का रविवार को राजशाही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई है। पाबना जिला जेल के सुपरिटेंडेंट ओमोर फारूक ने प्रोलॉय की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि, "प्रोलॉय चाकी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। इस वजह से, जेल के डॉक्टरों ने उन्हें पहले पाबना सदर अस्पताल भेजा, और वहां से उन्हें शुक्रवार रात राजशाही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।"

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के दौरान हुई थी प्रोलॉय की गिरफ्तारी

बता दें कि प्रोलॉय अवामी लीग से जुड़े थे, और उन्होंने अवामी लीग की पाबना डिस्ट्रिक्ट यूनिट के कल्चरल अफेयर्स सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया। साल 2024 में, बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद, और अवामी लीग की अध्यक्ष और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत आने के बाद, पूरे देश में अवामी लीग के नेताओं और एक्टिविस्ट्स की गिरफ्तारी का दौर शुरू हो गया। उसी कार्रवाई के दौरान, प्रोलॉय को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि परिवार का आरोप है कि जेल में रहने के दौरान उनके इलाज में लापरवाही बरती गई। हालांकि, जेल सुपरिटेंडेंट ने इन आरोपों से इनकार किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/few-suspected-pakistan-drones-sighted-along-loc-in-rajouri/104676

राजौरी में LoC पर देखे गए कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई