तंजानिया से कांगो जा रही एक नौका बृहस्पतिवार को ता

कांगो में तांगानीका झील में नौका पलटी, 41 लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी

Boat Accident on Lake Tanganyika in Congo Leaves 41 Dead; Rescue Operations Underway

किन्शासा (कांगो):  तंजानिया से कांगो जा रही एक नौका बृहस्पतिवार को तांगानीका झील में पलट गई, जिससे कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नौका में करीब 100 लोग थे सवार

तांगानीका प्रांत के परिवहन मंत्री नॉरिस मुलोंगोयी ने बताया कि नाव में करीब 100 लोग सवार थे और उस पर सामान भी लदा था। उन्होंने कहा कि 49 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, 41 लोगों की मौत हो गई, वहीं बाकी लोगों की तलाश जारी है।

तंजानिया से कांगो जा रही थी नौका

मुलोंगोयी ने बताया, “यह नौका तंजानिया के किगोमा से कांगो के तांगानीका प्रांत के कालिमी शहर जा रही थी और मैपेरा गांव के पास पलट गई।”तांगानीका झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील और रूस की बैकाल झील के बाद दुनिया की दूसरी सबसे गहरी झील है। बृहस्पतिवार को हुए इस हादसे की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, उन्हें जांच का सामना करना होगा: राहुल