बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास सावर में नवगठित

बांग्लादेश: ढाका के पास एनसीपी की रैली में बम विस्फोट, तीन लोग घायल

Bomb Blast at NCP Rally Near Dhaka

ढाका (बांग्लादेश): बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास सावर में नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) की एक रैली के दौरान बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए। यह रैली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोध में छात्रों के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।

रैली के दौरान हुआ विस्फोट

एनसीपी ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार रात करीब 9:45 बजे सावर थाना स्टैंड स्थित ईदगाह मैदान में रैली चल रही थी, तभी विस्फोट हुआ। पार्टी ने आरोप लगाया कि रैली स्थल को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह रैली राष्ट्रव्यापी "जुलाई मार्च" अभियान के पहले दिन आयोजित की गई थी। मार्च के माध्यम से जनमत संग्रह लागू करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, बिजली संकट का समाधान, महंगाई पर नियंत्रण और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा था।

छात्र आंदोलन की वर्षगांठ पर अभियान

एनसीपी ने बताया कि यह अभियान शेख हसीना के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शुरू किया गया है। पार्टी ने पहले ही जुलाई महीने में देशभर में ऐसे मार्च आयोजित करने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को भारत आई थीं। इस वर्ष 17 अप्रैल को भारत का विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि बांग्लादेश की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण से जुड़े औपचारिक अनुरोध की स्थापित कानूनी और न्यायिक प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत, बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद नई सरकार के साथ अपने संबंधों को संतुलित बनाए रखने की दिशा में काम कर रहा है।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: आरबीआई 32,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की करेगा नीलामी, शुक्रवार को होगी ई-ऑक्शन