चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन मे

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

Chinese President Xi Jinping to Visit India for BRICS Summit

बीजिंग:  चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत जाएंगे। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत-चीन संबंधों के लिहाज से अहम यात्रा

शी की यह यात्रा दोनों एशियाई देशों के बीच संबंधों को स्थिर करने के जारी प्रयासों और वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल की स्थिति, खासकर पश्चिम एशिया संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रिक्स सहयोग के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम मानी जा रही है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राष्ट्रपति शी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत जाएंगे।

12 और 13 सितंबर को होगा ब्रिक्स सम्मेलन

प्रभावशाली समूह ब्रिक्स का मौजूदा अध्यक्ष भारत की मेजबानी में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होगा। शी की यह यात्रा करीब सात साल बाद भारत की पहली यात्रा होगी। इससे पहले 2019 में शी ने चेन्नई के पास मामल्लपुरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए भारत का दौरा किया था।

2016 में गोवा आए थे चीनी राष्ट्रपति

इससे पहले वह 2016 में गोवा में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए थे। उन्होंने सितंबर 2014 में पहली बार भारत की यात्रा की थी, जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत की थी। यह यात्रा दोनों नेताओं के अपने-अपने कार्यकाल की शुरुआत के दौरान हुई थी। इसके बाद शी ने 2016 में गोवा में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिर भारत का दौरा किया था।

यह भी पढ़: ठगी मामले में 10 साल से फरार आरोपी अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार