बलूचिस्तान प्रांत के बरखान जिले में पाकिस्तानी सेन

बलूचिस्तान में नागरिक इलाके में सेना की बमबारी, बड़ी संख्या में लोग हताहत

Civilian Deaths Reported in Balochistan Military Action

क्वेटा (बलूचिस्तान)। बलूचिस्तान प्रांत के बरखान जिले में पाकिस्तानी सेना की बमबारी और गोलाबारी में लोगों के हताहत होने की खबर है। इसे बलूच एक्जेती कमेटी ने सामूहिक दंड करार देते हुए कड़ी निंदा की है। 'बलूचिस्तान पोस्ट' के अनुसार पाक की इस कार्रवाई में कई लोग मारे गए जो लड़ाका नहीं थे। मारे गए लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

मानवाधिकारों का उल्लंघन और बर्बरता

रिपोर्ट के अनुसार, बलूच एक्जेती ने इस घटना को गहरा क्षोभ पैदा करने वाला और निंदनीय दुखद घटना बताया। सैन्य बल का उपयोग अंधाधुंध किया गया और नागरिक आबादी को निशाना बनाया गया। इस हमले में मारे गए लोगों में दो साल के बच्चे से लेकर सत्तर साल के बजुर्ग तक को निशाना बनया गया। संगठन के अनुसार कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/hezbollah-israel-clashes-escalate-who-raises-alarm-over-hospital-attacks/174826

दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष तेज, अस्पतालों पर हमलों से WHO चिंतित