थाईलैंड ने फिर बम बरसाए
थाईलैंड ने फिर बम बरसाए
कंबोडिया ने थाई सेना को खदेड़ा
नोम पेन्ह/ बैंकाक। दक्षिण एशिया में पड़ोसी देशों-थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर संघर्ष भड़क गया है। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक थाईलैंड ने सुबह F-16 फाइटर जेट से कंबोडिया के गांवों बमबारी की। उधर, कंबोडिया ने थाईलैंड के एक अस्पताल पर राकेट दागे। 'ख्मेर टाइम्स' और 'बैंकाक पोस्ट' के अनुसार' थाईलैंड के एफ 16 विमानों ने बैंकाक के गांवों पर दो बम गिराए। थाई जेट विमानों ने प्रेह विहार स्थित मंदिर समेत कई स्थानों पर बम गिराए। यह मंदिर यूनेस्को विश्व स्मारकों में शामिल है। इसके अलावा थाई आर्टिलरी ने चेय्य क्षेत्र में गोलाबारी की। चेय्य क्षेत्र में बम गिराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। 'बैंकाक पोस्ट' के अनुसार, थाई सेना ने बन नांग क्षेत्र में अतिक्रमण किए गए क्षेत्र पर फिर कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन कंबोडियाई सेना ने रोक दिया। इस झड़प में पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इसके पहले सोमवार को थाई विमानों ने एक कैसीनों पर बम गिराए। थाई सेना का आरोप है कि यह कैसीनो असल में कंबोडियाई सैनिकों का बेस बन चुका था, जहां भारी हथियारों और ड्रोन रखे जा रहे थे। इसके अलावा कंबोडिया अपनी सेना को नई जगहों पर तैनात कर रहा था। इसी वजह से उसे हवाई हमला करना पड़ा। रिपोर्टों के मुताबिक दोनों सेनाओं की गोलीबारी में अब तक 4 कंबोडियाई नागरिक और एक थाई सैनिक मारा गया है। दोनों देशों के बीच मई में पांच दिन तक लड़ाई चली थी, जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद अक्टूबर में दोनों देशों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में शांति समझौता किया था।
इसे भी पढ़ेंः