वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, कई मौतों की आशंका
काराकास, (वेनेजुएला)। में कल देर रात दो शक्तिशाली भूकंपों से आए, जिनके कारण राजधानी काराकास और आसपास के इलाकों में भारी तबाही की खबरें सामने आई हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और व्यापक स्तर पर प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।
7.2 तीव्रता का था, पहला झटका
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक पहला झटका 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र काराकास से लगभग 284 किलोमीटर पश्चिम में सैन फेलिप क्षेत्र के पास स्थित था। इसके कुछ ही समय बाद उसी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र युमारे के निकट बताया गया। USGS ने अपनी प्रारंभिक आपदा मूल्यांकन रिपोर्ट में संकेत दिया है कि इस भूकंप से बड़े पैमाने पर जनहानि और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है। एजेंसी के अनुमान के अनुसार मृतकों की संख्या हजारों में पहुंच सकती है और प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक राहत एवं बचाव अभियान की आवश्यकता पड़ सकती है।
कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने किया X पर पोस्ट
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने X कहा, कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द ही नागरिकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों से जानकारी जुटा रहा है और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।
https://x.com/delcyrodriguezv/status/2069946619542290744?s=20
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है।
https://x.com/PrimeNewsInd/status/2069979198018793729?s=20
https://x.com/PrimeNewsInd/status/2069979377891422368?s=20
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप अपेक्षाकृत कम गहराई पर आया था, जिससे सतह पर इसके प्रभाव अधिक गंभीर हो सकते हैं। केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई और इसका केंद्र वेनेजुएला में लगभग 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
https://x.com/NCS_Earthquake/status/2069910616647839797?s=20
इस बीच, काराकास स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि वह हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है। दूतावास ने वेनेजुएला में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को http://step.state.gov/ प्रभावित इलाकों से दूर रहने, क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
https://x.com/usembassyve/status/2069946938640720291?s=20
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस आपदा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। अमेरिकी सांसद मारिया एलविरा सालज़ार ने प्रभावित परिवारों और राहतकर्मियों के लिए समर्थन और प्रार्थनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद वेनेजुएला के लोगों ने हमेशा साहस का परिचय दिया है और इस चुनौती से भी उबरने की क्षमता रखते हैं।
https://x.com/nayibbukele/status/2069937147868512434?s=20
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने भी देशवासियों के लिए संवेदना और समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरे देश को एकजुट होकर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं कुशलता के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। राहत एवं बचाव एजेंसियां लगातार प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर रही हैं और आने वाले घंटों में नुकसान तथा हताहतों से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।(एएनआई)
यह भी पढ़ेंः जापान में 6 से अधिक तीव्रता का भूकंप, नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह