Russia - US News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को बताया कागजी शेर, क्रेमलिन का आया जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को बताया कागजी शेर, क्रेमलिन का आया जवाब

Russia - US News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के मंच को संबोधित करते हुए रूसी तेल और गैस खरीदने को लेकर भारत और चीन पर निशाना साधा था. अब रूस ने डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार किया है. उन्हें बिजनेसमैन बताया है. क्रेमलिन ने कहा कि ट्रंप एक व्यवसायी है, जो दुनिया को महंगे दाम पर अमेरिकी तेल और गैस खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय देशों को भी युद्ध रोकने की मुहिम में हमारे साथ आना चाहिए. वे रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं, जबकि वे रूस से लड़ रहे हैं. यह उनके लिए शर्मनाक है.

क्रेमलिन ने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन विवाद को सुलझाने में मदद करने की ट्रंप की इच्छा की बहुत प्रशंसा करते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस को कागजी शेर कहा था. इस पर क्रेमलिन का जवाब आया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, रूस कागजी शेर नहीं, बल्कि भालू हैं और कागजी भालू कहीं नहीं होता. 

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (23 सितंबर 2025) को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि साढ़े तीन साल से रूस बिना किसी उद्देश्य से यूक्रेन से लड़ रहा है और यह रूस को कागजी शेर जैसा बना रहा है.उन्होंने कहा कि यूक्रेन यूरोपीय समर्थन से अपना खोया हुआ इलाका वापस ले सकता है और अमेरिका नाटो को हथियार देता रहेगा. इस पर क्रेमलिन ने कहा कि रूसी सेना तेजी से यूक्रेन में आगे बढ़ रही है. 

ट्रंप ने सात युद्धों को समाप्त कराने का किया दावा

ट्रंप ने आगे कहा, मैंने सात युद्ध खत्म किए और सभी मामलों में, वे भयंकर युद्ध थे. इनमें अनगिनत हजारों लोग मारे गए थे. ट्रंप ने भारत का नाम लेते हुए कहा, कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, एक क्रूर और हिंसक युद्ध, पाकिस्तान और भारत, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच चल रहे जंग शामिल हैं.

ट्रंप ने कहा, वे रूस से लड़ते हुए रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं. यह उनके लिए शर्मनाक है. अगर युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता नहीं होता है तो अमेरिका रूस पर कई टैरिफ लगाने के लिए तैयार है, लेकिन इन टैरिफ को प्रभावी बनाने के लिए आप सभी यूरोपीय देशों को, जो अभी यहां एकत्र हैं, हमारे साथ मिलकर ठीक यही उपाय अपनाने होंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/apna-punjab-foundation-celebrated/48054