ब्राजील में बड़ा हादसा टला, बिना ड्राइवर की मोनोरेल क्रेन से टकराई
साओ पाउलो (ब्राजील)। सबसे बड़े शहर साओ पाउलो से एक बेहद चौंकाने वाला और डरावना मामला सामने आया है। यहां बिना ड्राइवर के चल रही एक ऑटोमैटिक मोनोरेल ट्रैक पर निर्माण कार्य में जुटी एक क्रेन से जा टकराई। इस घटना का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है।
ड्राइवर न होने के कारण नहीं देख पाई क्रेन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुर्घटना साओ पाउलो की लाइन-15 सिल्वर मोनोरेल रूट पर हुई। यह ट्रेन पूरी तरह से रिमोट प्रणाली से संचालित होती है, इसलिए इसमें कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। ड्राइवर के न होने के कारण ट्रेन समय रहते क्रेन को भांप नहीं सकी और ट्रैक पर बाधा बनी क्रेन से जोरदार टक्कर हो गई।
सड़क पर आ गिरा क्रेन का मलबा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही क्रेन का मलबा सीधा नीचे एक व्यस्त सड़क पर चल रही गाड़ियों और राहगीरों के बीच आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे के बावजूद सड़क पर चल रहे किसी भी वाहन चालक या पैदल यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।
बड़ा टला हादसा, ऑपरेटर घायल
इस पूरी दुर्घटना में सबसे अच्छी बात यह रही कि मोनोरेल के अंदर यात्रा कर रहे सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि, क्रेन ऑपरेटर इस हादसे में घायल हो गया है, जिसे तुरंत चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ेंः बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, तमिलनाडु-पुडुचेरी के 9 बंदरगाहों पर चेतावनी जारी