दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाके मे

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो ड्रोन से हमला, कोई हताहत नहीं

Drone Attack Near Dubai Airport, No casualties yet

दुबई (यूएई)। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाके में दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने से मिली जानकारी के मुताबिक, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ समय पहले दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) के आसपास दो ड्रोन गिरे, जिससे दो घाना, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक को चोटें आई है। हवाई यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।"

ईरान-यूएस-इज़राइल तनाव के बीच हमला

यह हमला अमेरिका-इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा किए जा रहे मिसाइल हमलों का एक हिस्सा है। इससे पहले, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने संवेदनशील और रणनीतिक अमेरिकी और ज़ायोनी ठिकानों के खिलाफ अपने चल रहे जवाबी ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की कई नई लहरें शुरू करने की घोषणा की थी।

37वीं लहर में भारी मिसाइल हमले

आईआरजीसी ने कहा कि उसने मंगलवार देर रात ऑपरेशन की "37वीं लहर" शुरू की थी। आईआरजीसी के अनुसार, नवीनतम लहर "तीन घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें लगातार, बहुस्तरीय मिसाइल हमले किए गए, जिनमें सबसे भारी प्रकार की मिसाइलें भी शामिल थीं।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/mp-raghav-chadha-demands-free-incoming-calls-for-prepaid-users/148565

संसद में गूँजी करोड़ों मोबाइल यूजर्स की पीड़ा: राघव चड्ढा ने की इनकमिंग कॉल फ्री रखने की मांग