फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप से 15 लोगों की मौत, 129 घायल, सुनामी की चेतावनी
नई दिल्ली: दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ के पास 7.8 की तीव्रता के आए एक ज़बरदस्त भूकंप के कारण भारी तबाही मचाई। फ़िलीपींस में आए ज़बरदस्त भूकंप में करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 129 घायल हो गए। वहीं, इलाके में बिजली और संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। भूकंप के बाद एशिया के कई हिस्सों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जा जाया जा रहा है।
PHIVOLCS ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने मिंडानाओ के पास एक भूकंप की सूचना दी, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। इस भूकंप ने ज़मीन को जोर से हिलाया, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (PHIVOLCS) ने लोगों को सलाह दी है कि वे ऊंचे इलाकों या ज़मीन के अंदरूनी हिस्सों में चले जाएं।
तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी
PHIVOLCS के अनुसार, सामान्य ज्वार-भाटा के स्तर से एक मीटर से अधिक ऊंची सुनामी की लहरें तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं, और ये लहरें कई घंटों तक जारी रह सकती हैं। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय क्षेत्रों में लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं, जबकि इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ हिस्सों में एक मीटर तक की लहरें देखी जा सकती हैं। यह स्थिति गंभीर है, और सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
तटीय इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा
इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप के बाद ताइवान, जापान, गुआम और पापुआ न्यू गिनी जैसे क्षेत्रों में छोटी लहरें उठने की संभावना जताई गई है। दक्षिणी फिलीपींस में, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर लोगों को समुद्र तटों से दूर ले जाने का काम शुरू कर दिया है।
तेज झटकों से भारी नुकसान
जनरल सैंटोस शहर के आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटकों से फर्नीचर गिर गए और कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी दरारें आ गई हैं। मार्कोस ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। PHIVOLCS ने चेतावनी दी है कि आगे भी तेज झटके आ सकते हैं।