राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार त

अफगानिस्तान में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप

Earthquake of Magnitude 4.9 Hits Afghanistan

काबुल (अफगानिस्तान)। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि सोमवार तड़के अफगानिस्तान में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 थी। एनसीएस के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार 01:57:24 बजे 220 किलोमीटर की गहराई पर आया।

भूकंप की तीव्रता 4.9

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने X पर पोस्ट कर बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.9 थी। भूकंप 05/10/2026 को भारतीय समयानुसार 01:57:24 बजे 36.602 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 71.084 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 220 किमी की गहराई में अफगानिस्तान में आया। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

(इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ेंः 5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और पुष्य नक्षत्र का संयोग