X के मालिक एलन मस्क की इंस्टाग्राम को लेकर टिप्पणी

एलन मस्क ने इंस्टाग्राम को बताया 'लड़कियों के लिए', सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एलन मस्क ने इंस्टाग्राम को बताया 'लड़कियों के लिए'

लॉस एंजिल्स: X के मालिक एलोन मस्क ने साथी टेक उद्यमी और मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग के साथ अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर से हवा दे दी है। हाल ही में X के एक उपयोगकर्ता, गीगर कैपिटल ने बताया कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म को "महिलाओं के ठलिए बना ऐप" बताया है। इस पोस्ट पर मस्क का ध्यान गया और उन्होंने जवाब देते हुए कहा, इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है।

मस्क की टिप्पणी पर यूजर्स ने जताई असहमति

उनके इस बयान पर ऑनलाइन कई प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें से कुछ ने असहमति जताते हुए इसकी आलोचना की। एक नेटिजन ने लिखा, क्या अब सोशल मीडिया लिंग पर आधारित हो गया है? एक अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, एलोन मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन आप समझ नहीं रहे हैं। हां, IG 'लड़कियों के लिए' है, लेकिन लड़कियां (विशेषकर आकर्षक लड़कियां) ही सांस्कृतिक और सामाजिक रुझानों को तय करती हैं। IG अब सबसे शक्तिशाली डेटिंग और सौंदर्य मंच है। व्यापक सांस्कृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में X का कोई वास्तविक महत्व नहीं है।

मस्क पहले भी इंस्टाग्राम को लेकर कर चुके हैं विवादित टिप्पणियां   एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे में ट्विटर का अधिग्रहण किया और 27 अक्टूबर, 2022 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। बाद में जुलाई 2023 में प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X कर दिया गया। मई में भी मस्क ने इसी तरह की टिप्पणियां की थीं, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने X पर लिखा, "ज़ाहिर है। कभी-कभी बड़े-बड़े आदमी मुझे अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भेजते हैं और मैं सोचता हूं कि क्या तुम जेंडर ट्रांसिशन कर रहे हो या क्या? 2023 से लेकर अब तक मस्क हर साल मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां करते रहे हैं, जिनकी कई लोगों ने लैंगिक भेदभावपूर्ण और आपत्तिजनक बताकर आलोचना की है। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- चुनावों से पहले कांग्रेस ने पंजाब और उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में किया फेरबदल