डॉ. एंथोनी फौसी की निजी डायरी से कोविड-19 की उत्पत

फाउची की निजी डायरी से कोविड की उत्पत्ति पर नए सवाल, सीनेट सुनवाई से पहले रैंड पॉल का बड़ा खुलासा

Fauci Diaries Reignite COVID Origin Debate

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के पूर्व शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फाउची द्वारा लिखे गए 1,000 से अधिक पन्नों के निजी डायरी को रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति पर सीनेट की सुनवाई से पहले जारी किया है। इससे वायरस के बारे में फाउची की शुरुआती सोच, तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (2017-2021) के साथ उनके अक्सर जटिल संबंधों और पॉल के साथ उनके मतभेदों पर प्रकाश पड़ता है।

रैंड पॉल ने वुहान लैब लीक थ्योरी पर फिर उठाए सवाल

सीनेट होमलैंड सिक्योरिटी कमेटी के चेयरमैन पॉल ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के तहत फाउची को पैनल के सामने गवाही देने के लिए बुलाया था। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, केंटकी के सीनेटर का लंबे समय से यह तर्क रहा है कि वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हुआ हो सकता है। उन्होंने फाउची और अन्य अमेरिकी अधिकारियों पर महामारी की उत्पत्ति के बारे में कांग्रेस और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

तीन साल की डायरी में महामारी काल की पूरी कहानी

ये डायरी दिसंबर 2019 से लेकर दिसंबर 2022 तक की अवधि को कवर करती हैं। दिसंबर 2019 में अमेरिका ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था, और दिसंबर 2022 में फाउची ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक के रूप में लगभग चार दशकों के कार्यकाल के बाद पद छोड़ दिया था।

शुरुआती दिनों में वायरस की उत्पत्ति को लेकर फौसी भी थे असमंजस में

सीबीएस न्यूज के अनुसार, डायरी में लिखी गई बातों से पता चलता है कि वायरस की उत्पत्ति को लेकर फाउची को शुरू में अनिश्चितता थी। जनवरी 2020 की एक डायरी में फाउची ने लिखा, "हम जानते हैं कि बाजार इसका स्रोत नहीं था, बल्कि यह इसे फैलाने वाला माध्यम था," और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि "कहीं न कहीं वायरस जानवरों से इंसानों में फैला।" लगभग एक हफ्ते बाद, उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस कॉल का जिक्र किया जिसमें कई प्रमुख संक्रामक रोग विशेषज्ञों ने माना था कि कोरोना वायरस "प्रकृति में उत्पन्न नहीं हुआ होगा।"

सार्वजनिक बयान और निजी नोट्स में अंतर पर रैंड पॉल का दावा

पॉल ने तर्क दिया कि डायरी में लिखी बातें फाउची के सार्वजनिक बयानों के उलट थीं। CBS न्यूज के मुताबिक, पॉल ने कहा, "डियर डायरी" में अनिश्चितता झलकती है, जबकि सार्वजनिक रूप से उन्होंने सुझाव दिया था कि यह असंभव है कि यह प्रयोगशाला से आया हो। उन्होंने इस विसंगति को वास्तव में चौंकाने वाला बताया।

फाउची ने खुद माना- लैब लीक की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता

फाउची ने 26 मई, 2021 को अपने जर्नल में वायरस की उत्पत्ति को लेकर चल रही बहस पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, "मैंने हमेशा कहा है कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वायरस प्राकृतिक रूप से किसी जानवर से मनुष्य में फैला हो।" हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि प्रयोगशाला से रिसाव की आशंकाओं के चलते कोई भी इसकी उत्पत्ति के बारे में शत प्रतिशत निश्चित नहीं है। यहां तक ​​कि मैं भी नहीं, इसलिए मैं गहन जांच की मांग कर रहा हूं।"

वैज्ञानिकों और अमेरिकी एजेंसियों की अलग-अलग राय बनी हुई है

CBS न्यूज ने बताया कि जहां कई वैज्ञानिक अभी भी जानवरों से वायरस के फैलने (नेचुरल स्पिलओवर) की बात को सही मानते हैं, वहीं FBI का मानना ​​है कि वायरस के फैलने की सबसे ज़्यादा संभावना वुहान की एक लैब में हुई घटना से है। CIA ने भी जनवरी 2025 के अपने आकलन में लैब से वायरस लीक होने की थ्योरी का समर्थन किया, हालांकि उन्हें इस पर कम भरोसा था।

डायरी में ट्रंप के साथ रिश्तों और बढ़ती लोकप्रियता का भी जिक्र

इन जर्नल्स में महामारी के दौरान फाउची और ट्रंप के बीच हुई बातचीत का भी विस्तार से ज़िक्र है। 21 मई, 2020 की एक एंट्री में, फाउची ने अपनी अचानक मिली लोकप्रियता के बारे में लिखा, "यह कहना बढ़ा-चढ़ाकर बात करना नहीं होगा कि आज मैं देश का सबसे मशहूर और चर्चित व्यक्ति हूं और दुनिया के सबसे पहचाने जाने वाले लोगों में से एक हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति मुझे बहुत पसंद करते हैं, भले ही मैं उनसे सारी लाइमलाइट छीन रहा हूं। हमारे बीच एक बहुत ही अनोखा और दिलचस्प रिश्ता विकसित हो रहा है।" CBS न्यूज़ के अनुसार, फाउची ने शुरू में ट्रंप के साथ कई दोस्ताना बातचीत का ज़िक्र किया और मीडिया में दिखाई जा रही उन खबरों पर नाखुशी जताई जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है। उन्होंने लिखा कि ट्रंप की एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उनके माथे पर हाथ रखने वाली जो तस्वीर बहुत वायरल हुई थी, "वैसा करने का मेरा कोई इरादा नहीं था।" ​​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान पर बड़े सैन्य हमले की योजना टाली, हवाई रक्षा हथियारों की कमी बनी वजह