बाढ़ संकटग्रस्त श्रीलंका को 21 टन राहत सामग्री भेजी
बाढ़ संकटग्रस्त श्रीलंका को 21 टन राहत सामग्री भेजी
भारत का ऑपरेशन सागर बंधु’
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने श्रीलंका में विनाशकारी बाढ़ से विस्थापित लोगों की सहायता के लिए शनिवार को 21 टन राहत सामग्री, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 80 से अधिक कर्मियों एवं आठ टन उपकरण पहुंचाए। भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीलंका में चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ के कारण मची तबाही के मद्देनजर भारत ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया।’’ भारतीय वायु सेना ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को हिंडन एयर बेस से तुरंत एक सी-130 और एक आईएल-76 विमान तैनात किए गए जिनके माध्यम से 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ कर्मी और आठ टन उपकरण विमान के जरिए पहुंचाए गए। आवश्यक राशन और महत्वपूर्ण आपूर्ति प्रभावित समुदायों के समर्थन के लिए पहुंचाई गई। प्रभावित समुदायों की मदद के लिए जरूरी राशन और आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई है। वायु सेना ने कहा, ‘‘पड़ोसी प्रथम की भावना को दोहराते हुए भारत जरूरत के इस समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।’’ जरूरी खाद्य सामग्री और स्वच्छता से जुड़ी आपूर्ति लेकर गया सी130 विमान शुक्रवार को देर रात लगभग डेढ़ बजे कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा। वहां भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और श्रीलंका वायु सेना के अधिकारियों ने विमान की अगवानी की।
इसे पढ़ेंः
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की तबीयत गंभीर
https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-khaleda-zia-serious/99233