तेल अवीव। गाजा में एक बार फिर लड़ाई छिड़ गई है। बी
गाजा पर फिर हमला, 60 मारे गए
गाजा पर फिर हमला, 60 मारे गए
कम से कम 60 लोगों की मौत का अनुमान
तेल अवीव। गाजा में एक बार फिर लड़ाई छिड़ गई है। बीती रात इस्राइल ने गाजा पर हवाई हमले किए। इसमें कम से कम 60 लोग मारे गए। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर जोरदार हमले का आदेश दिया था। कहा जा रहा है कि नेतन्याहू ने हमास की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद यह आदेश दिया।
मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी
गाजा के दीर ए बलाह स्थित अक्सा अस्पताल के एक बयान में बताया कि बीती रात कम से कम 10 शव अस्पताल पहुंचे, जिनमें तीन महिलाएं और छह बच्चों के शव थे। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस स्थित नासर अस्पताल ने बताया कि इलाके में पांच इस्राइली हवाई हमलों के बाद 20 शवों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 13 शव बच्चों और दो महिलाओं के थे। मध्य गाजा स्थित अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि उनके यहां 30 शव पहुंचे, जिनमें से 14 बच्चों के शव थे।