चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि दो विशाल पा

दो विशाल पांडा जल्द भेजे जाएंगे चीन से अटलांटा चिड़ियाघर

अमेरिका-चीन दोस्ती के 'दूत' पांडा

वाशिंगटन: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन से दो विशाल पांडा जल्द ही अटलांटा चिड़ियाघर लाए जाएंगे। उन्होंने शांत स्वभाव वाले इन जानवरों को "मैत्री का दूत" बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस में अपने शुरुआती संबोधन के दौरान शी चिनफिंग ने कहा, पांडा चीन और अमेरिका के बीच मैत्री के दूत रहे हैं।

जल्द अटलांटा पहुंचेंगे पिंग पिंग और फू शुआंग

शी चिनफिंग ने बताया कि नर पांडा 'पिंग पिंग' और मादा पांडा 'फू शुआंग' जल्द ही विशाल पांडा संरक्षण साझेदारी के तहत अटलांटा भेजे जाएंगे। चीनी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं एक अच्छी खबर साझा करना चाहता हूं। कुछ दिनों में दो पांडा- पिंग पिंग और फू शुआंग- अटलांटा चिड़ियाघर में अपने नए घर पहुंचेंगे और अमेरिकी लोगों से मिलेंगे। 

1972 से पांडा बने अमेरिका-चीन दोस्ती के प्रतीक

साल 1972 में बीजिंग द्वारा वाशिंगटन स्थित राष्ट्रीय चिड़ियाघर को पांडा का एक जोड़ा भेंट किए जाने के बाद से विशाल पांडा अमेरिका-चीन मित्रता का प्रतीक रहे हैं। फिलहाल, वाशिंगटन का राष्ट्रीय चिड़ियाघर और सैन डिएगो चिड़ियाघर उन पांडा की मेजबानी कर रहे हैं, जिन्हें 2024 में चीन से लाया गया था।

ये भी पढ़ें- स्कीट निशानेबाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन, पुरुष और महिला टीमों ने जीते ऐतिहासिक कांस्य पदक