अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग

रूसी खतरे से मुक्त होने की स्थिति में नहीं ग्रीनलैंड

फाइल फोटो

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड रूसी खतरे को समाप्त करने में सक्षम नहीं है। ग्रीनलैंड को इस खतरे के प्रति दो दशकों से आगाह किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रूथ सोशल' पर पोस्ट साझा कर लिखा, "नाटो 20 साल से डेनमार्क से कह रहा है कि तुम्हें ग्रीनलैंड से रूसी खतरे को दूर करना होगा। बदकिस्मती से, डेनमार्क इस बारे में कुछ नहीं कर पाया है। अब समय आ गया है, और यह किया जाएगा!"

 यूरोपीय यूनियन के 8 देशों पर टैरिफ का ऐलान

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन के आठ देशों पर टैरिफ लागू करने का ऐलान कर दिया। वहीं ईयू ने भी अमेरिका का मुकाबला करने की बात कही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूरोपीय यूनियन अमेरिका पर 93 अरब यूरो तक टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यूरोपीय बाजार में सीमित हो सकती है अमेरिकी कंपनियों की पहुंच

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि यूरोपीय यूनियन अमेरिका के खिलाफ एक ऐसे कानून के इस्तेमाल पर भी विचार कर रहा है जिससे अमेरिकी कंपनियों की यूरोपीय बाजार तक पहुंच सीमित की जा सकती है। बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से 10 फीसदी टैरिफ 1 फरवरी से लागू करने का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/shubman-gill-arrived-indore-with-a-water-purifier-worth-3-lakh/105514

₹3 लाख का वॉटर प्यूरीफायर लेकर इंदौर पहुंचे थे शुभमन गिल