कैलगरी (कनाडा)। इस शहर में एक बार फिर गोलियों की त

कनाडा के कैलगरी में फिर तड़तडाईं गोलियां, दहशत

कनाडा के कैलगरी में फिर तड़तडाईं गोलियां, दहशत

कैलगरी (कनाडा)। इस शहर में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट की खबर है। लारेंस विश्नोई गिरोह के सदस्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जिम्मेदारी ली है। खबर है कि टायशन विशनोई और आरजू विश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इन्होंने पोस्ट में कहा है कि लारेंश गिरोह व्यावसायिक प्रतिष्ठान 'मालवा टायर्स' (8616, 44 एसई कैलगेरी) पर गोलीबारी की जिम्मेदारी लेता है। इस संदेश के साथ एक विडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें हरप्रीत बरार फायरिंग करते हुए दिख रहा है। यह विडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है और काफी लोगों का ध्यान इस पर केंद्रित हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

घटना के तुरंत बाद कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई-लेवल जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सोशल मीडिया पोस्ट और उस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि क्या टायसन और आरजू बिश्नोई वास्तव में इस घटना से जुड़े हैं या यह केवल दहशत फैलाने की एक साजिश है। फिलहाल, अधिकारियों ने इस मामले में किसी भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

स्थानीय लोगों में दहशत

इस घटना के बाद से कैलगरी के स्थानीय लोगों और व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश और दहशत है। कनाडाई नागरिकों और वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों ने बढ़ते गैंगवार और रंगदारी की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे विदेशी धरती पर बैठकर ऐसे गिरोह इतनी आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101