बदला पर उतारू हमास, बीच सड़क पर आठ को गोली मारी
बदला पर उतारू हमास, बीच सड़क पर आठ को गोली मारी
शांति कायम होने की उम्मीद जमीनी सच्चाई से दूर
तेल अवीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में गाजा में सीजफायर समझौते के बाद माना जा रहा था कि वहां शांति कायम हो जाएगी लेकिन यह उम्मीद जमीनी सच्चाई से दूर है। कारण, हमास अब तेवर बदल रहा है। उसने इजरायल का साथ देने के आरोपियों को बीच सड़क पर आंख में पट्टी बांध घुटनों पर बैठाकर गोली मार रहा है। साथ में खुद वीडियो बनाकर शेयर भी कर रहा है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने 14 अक्टूबर को गाजा पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अब वह बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। इजरायल के लिए कथित तौर पर मुखबिरी करने वालों को बीच सड़क मौत के घाट उतार दिया है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस उग्रवादी समूह को नि:शस्त्र करने की कसम खाई। हमास ने अपने आधिकारिक चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें आंखों पर पट्टी बांधकर और घुटनों के बल बैठे आठ संदिग्धों को सड़क पर गोली मारते हुए दिखाया गया है। हमास का दावा है कि ये सभी इजरायल के सहयोगी थे और उनका कानून नहीं मानते थे। इस वीडियो में हमास के बंदूकधारी लड़ाके भीड़ (जिसमें नाबालिग भी नजर आ रहे हैं) के सामने एक व्यस्त सड़क पर करीब से लोगों को मारते दिख रहे हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यह फुटेज सोमवार शाम का है, जब सीजफायर के पांचवें दिन हमास की विभिन्न सुरक्षा इकाइयों और क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मौजूद सशस्त्र फिलिस्तीनी गुटों के बीच गोलीबारी चल रही थी। जैसे ही इजरायली सेना गाजा शहर से हट गई, इसके उत्तरी क्षेत्र में हमास सरकार की काले नकाबपोश सशस्त्र पुलिस ने सड़क पर गश्त फिर से शुरू कर दी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार जब इजरायल की जेलों से रिहा किए गए कैदियों की बस सोमवार को गाजा पहुंची, तो हमास के एज़ेदीन अल-क़सम ब्रिगेड के लड़ाकों ने भीड़ को कंट्रोल किया।