विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अटलांटिक महा

क्रूज जहाज में हंतावायरस का कहर: पांच यात्रियों की मौत, तीन और संक्रमित होने की आशंका

WHO Update

जेनेवा (स्विट्जरलैंड)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अटलांटिक महासागर में चल रहे एक क्रूज जहाज पर हुई मौतों के मामले में पांच लोगों में हंतावायरस संक्रमण की पुष्टि की है। इसके अलावा तीन अन्य यात्रियों के भी इस वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई गई है।

गंभीर स्थिति, लेकिन व्यापक खतरा कम

गंभीर स्थिति के बावजूद डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वायरस के और फैलने की आशंका बनी हुई है, हालांकि व्यापक जनस्वास्थ्य के लिए खतरा फिलहाल कम माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक Tedros Adhanom Ghebreyesus डॉ. टेड्रोस एडनोम घेबियस ने गुरुवार को मीडिया को क्रूज जहाज ‘एमवी होंडियस’ से जुड़े हंतावायरस मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जहाज में सफर कर रहे यात्रियों के एक समूह को सांस संबंधी गंभीर समस्याएं हो रही हैं। यह जहाज कैप वेर्डे से स्पेन के टेनेरिफ की ओर जा रहा है।

क्या है हंतावायरस एंडीज वायरस

हंतावायरस एंडीज वायरस ऐसी ज्ञात प्रजाति है, जो मनुष्यों के बीच सीमित स्तर पर संक्रमण फैलाने में सक्षम मानी जाती है। यह संक्रमण आमतौर पर लंबे और निकट संपर्क के कारण फैलता है। डॉ. टेड्रोस ने कहा, “हालांकि यह एक गंभीर घटना है, लेकिन डब्ल्यूएचओ सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को कम मानता है।” उन्होंने यह भी कहा कि ऊष्मायन अवधि को देखते हुए आने वाले दिनों में और मामले सामने आ सकते हैं।

कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों (आईएचआर) के तहत कई देशों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहा है। ये विनियम सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी घटनाओं से निपटने में देशों और डब्ल्यूएचओ की जिम्मेदारियों और अधिकारों को परिभाषित करते हैं।

वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर

डब्ल्यूएचओ के अनुसार यह घटना बताती है कि स्वास्थ्य संबंधी खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और एकजुटता कितनी महत्वपूर्ण है। डॉ. टेड्रोस ने कहा, “हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित मरीजों को उचित देखभाल मिले, जहाज पर मौजूद अन्य यात्रियों को सुरक्षित रखा जाए और वायरस के आगे प्रसार को रोका जा सके।”

यह भी पढ़ेट्रंप को कोर्ट से झटका, 10% शुल्क खारिज

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-court-strikes-down-trump-10-global-import-tariff/183994