अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के क

आईसीई के कार्यवाहक प्रमुख मई के अंत तक पद छोड़ देंगे

US Politics News

वाशिंगटन। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के कार्यवाहक प्रमुख टोड लायन्स मई के अंत तक पद छोड़ देंगे। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार (स्थानीय समय) को यह घोषणा की।

31 मई होगा आखिरी दिन

अमेरिका के गृहमंत्री मार्कवेन मुलिन ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा है कि लायन्स का पद पर बने रहने का अंतिम दिन 31 मई का होगा। उन्होंने लायन्स के एजेंसी के नेतृत्व और उसके प्रति योगदान की सराहना की।

पिछले साल मार्च से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

टॉड लायन्स पिछले साल मार्च से आईसीई के कार्यवाहक प्रमुख हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने एजेंसी के कर्मियों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी, और साथ ही उन्होंने पूरे अमेरिका में छापेमारी के दौरान बल प्रयोग का बार-बार बचाव किया।

एजेंटों के मास्क पहनने का किया बचाव

उन्होंने एजेंटों द्वारा मास्क पहनने का भी बचाव किया, यह कहते हुए कि उन्हें सुरक्षा के लिए अपनी पहचान छिपानी पड़ती है।

निजी क्षेत्र में जा सकते हैं लायन्स

एक बयान में, गृह सुरक्षा सचिव मार्कवेन मुलिन ने कहा कि 31 मई को एजेंसी छोड़ने के बाद लायन्स के निजी क्षेत्र में जाने की उम्मीद है।

ट्रंप प्रशासन में निभाई अहम भूमिका

मुलिन ने कहा- 'डायरेक्टर लायन्स आईसीई के एक महान नेता रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी समुदायों से हत्यारों, बलात्कारियों, बाल यौन शोषण करने वालों, आतंकवादियों और गिरोह के सदस्यों को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'

आईसीई पर बढ़ी आलोचना

आईसीई यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट गृह सुरक्षा विभाग की प्रमुख एजेंसी है, जो ट्रंप प्रशासन के बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान का प्रबंधन करती है और जनता व सांसदों की बढ़ती आलोचना का निशाना बन गई है।

यह भी पढ़े: भूटान में भारत समर्थित 2 परियोजनाओं का शिलान्यास

https://www.primenewsnetwork.in/world/india-backed-projects-launched-in-bhutan/175115