अंतरराष्ट्रीय संकट समूह (आईसीजी) ने गुरुवार को बां

अवामी लीग पर प्रतिबंध पर पुनर्विचार करे बांग्लादेश सरकार: आईसीजी

ICG Urges Bangladesh to Reconsider Ban on Awami League

ढाका (बांग्लादेश)। अंतरराष्ट्रीय संकट समूह (आईसीजी) ने गुरुवार को बांग्लादेश की नई सरकार आग्रह किया कि वह अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध पर विचार करे। संगठन ने कहा है कि बीएनपी सरकार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील आवामी लीग के भविष्य के सवाल पर भी विचार करना चाहिए।

संगठन ने कहा- लंबे समय तक नहीं रखा जा सकता अस्थायी प्रतिबंध

बांग्लादेश और म्यांमार संबंधी क्राइसिस ग्रूप के वरिष्ठ सलाहकार थामस कीन ने कहा-'आजादी के समय से ही बांग्लादेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आवामी लीग पर लगे अस्थाई प्रतिबंध को लंबे समय तक जारी नहीं रखा जा सकता।' बांग्लादेश के बारे में ग्रूप की ओर से जारी नई रिपोर्ट के संदर्भ उन्होंने यह वक्तव्य दिया है।

भारत से भी भूमिका निभाने की अपील, निर्वासित नेताओं की वापसी पर जोर

रिपोर्ट में कहा गया है कि आवामी लीग के साथ अपने करीबी संबंधों पर विचार करते हुए और इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस पार्टी के अधिकतर नेता निर्वासित हैं, भारत को अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर नेताओं को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-blames-us-and-israel-for-instability-in-strait-of-hormuz/178579

होर्मुज में अस्थिरता के लिए आक्रमणकारी जिम्मेदार: अराघची