दक्षिणी लेबनान में IDF का बड़ा ऑपरेशन, ब्यूफोर्ट रिज के नीचे हिज़्बुल्लाह की सुरंगों का नेटवर्क ध्वस्त
तेल अवीव (इजराइल)। इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में ब्यूफोर्ट रिज के नीचे स्थित कई महत्वपूर्ण भूमिगत सुरंगों को सुरक्षा क्षेत्र में सीमित कार्रवाई के दौरान नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल-लेबनान वार्ता अगस्त में रोम में फिर से शुरू होने वाली है।
दो दशकों में तैयार हुआ था हिजबुल्लाह का कमांड सेंटर
IDF ने कहा कि टनल नेटवर्क हिज़्बुल्लाह के लिए एक सेंट्रल कमांड सेंटर के तौर पर काम करता था। जहां से उसके कमांडर कॉम्बैट ऑपरेशन मैनेज करते थे और इजराइली सैनिकों और आम लोगों पर गोलीबारी करते थे। IDF के मुताबिक, अंडरग्राउंड नेटवर्क में कई लेवल थे और इसे दो दशकों में बनाया गया था। IDF ने यह भी कहा कि यह दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह की बदर यूनिट के लिए एक सेंट्रल कमांड सेंटर के तौर पर काम करता था। इसे "ईरानी आतंकवादी शासन ने प्लान और फंड किया था।"
उत्तरी इजराइल के लिए बना हुआ था बड़ा खतरा
IDF ने कहा कि यह नेटवर्क उत्तरी इजराइल के लिए खतरा था क्योंकि यह मेटुला और गैलिली पैनहैंडल से लगभग छह किलोमीटर दूर था। IDF ने कहा, "युद्ध के दौरान, इस इंफ्रास्ट्रक्चर से दर्जनों UAV, एक्सप्लोसिव डिवाइस और एंटी-टैंक मिसाइलें इजराइली नागरिकों और IDF सैनिकों की ओर लॉन्च की गईं।"
सुरंग नेटवर्क के बड़े हिस्से को किया गया तबाह
इसमें आगे कहा गया कि, "आज रात, IDF ने अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया।" इज़राइली सेना ने कहा कि उसकी सेना ने पिछले कई हफ़्तों में ब्यूफोर्ट रिज इलाके में अपनी तैनाती पूरी कर ली है, साथ ही अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क पर ऑपरेशनल कंट्रोल बनाए रखा है और इसे खत्म करने की तैयारी कर रही है।
हाई अलर्ट पर इजराइली सेना, अगस्त में होगी रोम वार्ता
IDF ने कहा, "IDF सैनिक अली ताहेर रिज के इलाके में काम करना जारी रखे हुए हैं, हाई अलर्ट पर हैं और डिफेंसिव और अटैकिंग दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार हैं। IDF सैनिकों पर हमलों का उसी तरह जवाब दिया जाएगा।" सेना ने यह भी कहा कि वह लेबनान के साथ युद्धविराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है और अपने बलों के लिए खतरों को दूर करने के उद्देश्य से अभियान जारी रखे हुए है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब इजरायल और लेबनान अमेरिकी मध्यस्थता वाली वार्ता के अगले दौर की तैयारी कर रहे हैं, जो 4 से 6 अगस्त तक रोम में होने वाली है। ऐसा टाइम्स ऑफ इजरायल की 27 जुलाई की एक रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश विभाग के हवाले से बताया गया है।
हाई अलर्ट पर इजराइली सेना, अगस्त में होगी रोम वार्ता
दोनों तरफ की टेक्निकल टीमों से उम्मीद है कि वे पिछले महीने इजराइल और लेबनान द्वारा साइन किए गए फ्रेमवर्क एग्रीमेंट को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जिसमें पायलट जोन प्रोसेस को बढ़ाना, बाकी बॉर्डर मामलों को सुलझाना और एक बड़े शांति और सुरक्षा एग्रीमेंट की दिशा में काम करना शामिल है।
सेना की वापसी और बेरूत के आरोप
एग्रीमेंट में लेबनानी सेना को दक्षिणी लेबनान के उन इलाकों में तैनात करने की बात कही गई है जहां पहले हिज़्बुल्लाह की मिलिट्री मौजूदगी और असर था, जबकि इज़राइल के दक्षिण में अपने घोषित सिक्योरिटी ज़ोन से हटने की उम्मीद है, जो हिज़्बुल्लाह के हथियार खत्म करने पर निर्भर करेगा। IDF ने पिछले हफ़्ते दक्षिणी लेबनान में एक पायलट ज़ोन से अपनी पहली वापसी की। बेरूत ने तब से इजराइल पर आरोप लगाया है कि वह इलाके में लेबनानी आर्म्ड फोर्सेज की कोशिशों में रुकावट डाल रहा है। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI) यह भी पढ़ें: गाजा में हथियार छोड़ने को तैयार हमास, युद्धविराम के बाद सामने आया शांति का रोडमैप