चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स के साथ मिल

अगर ईरान अमेरिकी सैनिकों हत्या करता है तो युद्ध का यह एक अच्छा कारण होगा: ट्रंप

वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान द्वारा अमेरिकी सैनिकों की हत्या युद्ध फिर से शुरू करने का एक "अच्छा कारण" होगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा,व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा ईरान के पास न नौसेना है, न वायु सेना, हमने उनके नेतृत्व का सफाया कर दिया है। फिर भी लोग फर्जी खबरों में पढ़ते हैं कि वे युद्ध में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, यह अविश्वसनीय है। उनके पास 159 जहाज हैं और वे सभी समुद्र की तलहटी में पड़े हैं। हमने उनकी तस्वीरें ली हैं।

प्रतिनिधि सभा के मतदान को बेकार बताया

ट्रंप ने गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के मतदान को "बेकार मतदान" बताकर निंदा की, मतदान का उद्देश्य उन्हें ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना था, और साथ ही उन्होंने अपने उन चार रिपब्लिकन सांसदों की भी आलोचना की, जिन्होंने प्रस्ताव के पक्षा में मतदान किया। उन्हें  "देशद्रोही काम" में समर्थन करने का भागदार बताया । बुधवार को, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रंप को ईरान के खिलाफ आगे की सैन्य कार्रवाई करने से रोकने के लिए मतदान किया था। चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर ट्रंप के खिलाफ वोट देकर प्रस्ताव का समर्थन किया, जो 215 के मुकाबले 208 वोटों से पारित हो गया और अब सीनेट में भेजा जाएगा।

उनके खिलाफ वोट देने वाले देश को विफल देखना पसंद करते हैं

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि उनके खिलाफ वोट देने वाले लोग उन्हें एक और जीत दिलाने के बजाय देश को "विफल" देखना पसंद करते हैं।  उन्होंने कहा, "कल, एक अर्थहीन मतदान में, सदन ने, चार भ्रष्ट रिपब्लिकन और सभी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर, ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही मेरी अंतिम वार्ता के बीच में ही, मेरी युद्ध शक्तियों को सीमित करने के लिए मतदान किया। ऐसा देशद्रोही काम कौन करेगा? वे जानते हैं कि वार्ता किस स्थिति में है। डेमोक्रेट्स ट्रंप डिरेजमेंट सिंड्रोम से ग्रस्त हैं। चार रिपब्लिकन सांसदों की कहानी तो बिलकुल अलग है - वे दिखावा करने वाले हैं! उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। MAGA!!! राष्ट्रपति DJT।" यह मतदान तीन महीने पहले 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद से ट्रंप के खिलाफ कांग्रेस की पहली सफल चुनौती है। हालांकि, इस विधेयक को अंततः राष्ट्रपति के वीटो का सामना करना पड़ेगा। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाल ही में हुए विनाश पर ईरान का दावा पूरी तरह झूठः अमेरिका