कई देशों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं, इसमें एक देश भारत का पड़ोसी
Countries With More Men Than Women : अधिकतर देशों में महिलाओं के मुकबले पुरुष की संख्या ज्यादा पाई जाती है, लेकिन कई देश ऐसे हैं, जहां अब महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक दिखती है। यह परिवर्तन कोई अचानक नहीं आया है। इसकी वजह है वृद्ध होती आबादी, प्रवासन के बदलते रुझान और जीवनशैली में सुधार के प्रयास। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों विभाग (यूएन डेसा) और विश्व बैंक की 2024 की जनसांख्यिकीय रिपोर्टों के अनुसार, पूर्वी यूरोप, एशिया के कुछ हिस्सों और दक्षिणी अफ्रीका में महिला बहुल आबादी साफ दिखती है।
लातविया, लिथुआनिया और यूक्रेन जैसे देशों में महिलाओं का अनुपात दुनिया में सबसे अधिक है। हर 100 पुरुषों पर लगभग 116 से 118 महिलाएं रहती हैं। इसकी वजहें स्वास्थ्य से लेकर ऐतिहासिक परिस्थितियों तक जुड़ी हैं। इन क्षेत्रों में पुरुषों की औसत आयु कम होती है और रोजगार के लिए बाहर जाने वालों में पुरुषों की संख्या अधिक होती है। दूसरी तरफ महिलाएं प्रायः वहीं रहती हैं।
यही हाल रूस और बेलारूस में भी है। जैसे-जैसे आबादी वृद्ध हो रही है, वरिष्ठ नागरिकों में महिलाओं का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। पश्चिमी यूरोप जैसे पुर्तगाल, फ्रांस और जर्मनी में भी महिलाएं पुरुषों से अधिक हैं। हालांकि यह अंतर कम है। इसका मुख्य कारण यह है कि महिलाएं औसतन पुरुषों की तुलना में चार से छह साल अधिक जीती हैं।
एशिया में भी यही अनुपात
नेपाल में बड़ी संख्या में पुरुष विदेशों में काम करते हैं, जिससे स्थानीय आबादी में महिलाओं का अनुपात बढ़ जाता है। हांगकांग में महिलाओं की लंबी आयु और पुरुषों की अपेक्षाकृत कम जीवन होने का कारण एक स्थिर लैंगिक अंतर पैदा होती है। वैश्विक स्तर पर पुरुष महिला अनुपात लगभग बराबर है। हर 100 महिलाओं पर 101 पुरुष। भारत की बात करें तो भारत में सेक्स अनुपात हर 917 महिलाओं पर 1000 पुरुष हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/opposition-to-the-27th-amendment-grows-in-pakistan/97815