रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुशांबे में ताजिकिस्ता

भारत-ताजिकिस्तान संबंधों को मिलेगी नई मजबूती, राजनाथ सिंह ने की अहम बैठक

भारत-ताजिकिस्तान संबंधों को मिलेगी मजबूती

दुशाबे: ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाबे में एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ताजिक समकक्ष इमोमाली सोबिरजोड़ा के साथ एक बैठक की। ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दुशाबे पहुंचने पर राजनाथ सिंह का स्वागत किया। बैठक में ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एशिया-प्रशांत विभाग के प्रमुख शेराली जोनोन भी मौजूद थे। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में अपनी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह और ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री की मुलाकात

ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री इमोमाली सोबिरजोड़ा ने कहा, हम खुश और गौरवान्वित हैं कि भारत के रक्षा मंत्री ने इस बार हमारे देश का दौरा किया है। एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक ने हमें आपका स्वागत करने का अवसर दिया है। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इमोमाली सोबिरजोड़ा ने राजनाथ सिंह के साथ बातचीत के दौरान एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक का जिक्र किया जब दोनों नेता मिले थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मेरा इतनी गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद। भारत और ताजिकिस्तान के संबंध बहुत अच्छे हैं। मैं चाहूंगा कि ताजिकिस्तान के साथ हमारे संबंध और मजबूत हों, खासकर रक्षा क्षेत्र में। मैंने 2021 में यहां का दौरा किया था और आज वे सभी यादें ताजा हो गईं।

राजनाथ सिंह ने की द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

X पर एक पोस्ट में बैठक का विवरण शेयर करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, एससीओ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग के इतर दुशाबे में ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री के साथ एक सार्थक चर्चा हुई। हमने क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर जोर देते हुए आपसी हितों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हुए, स्टार्टअप, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भारत के चल रहे योगदान की समीक्षा के अलावा संस्कृति, कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था, नवाचार, निवेश और लोगों से लोगों के संबंधों में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- दिल्ली की रामलीला में यामी गौतम की एंट्री, रावण वध से देंगी खास संदेश