नेपाल यात्रा पर पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीर

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल के राष्ट्रपति ने दी मानद उपाधि, भारत-नेपाल सैन्य संबंध होंगे मजबूत

General Dhiraj Seth Gets Honorary Nepal Army Rank

काठमांडू (नेपाल)। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल का मानद पद प्रदान किया। यह सम्मान COAS सेठ को भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच चली आ रही खास परंपरा के तहत दिया गया।

गार्ड ऑफ ऑनर से शुरू हुई अहम यात्रा

इससे पहले सोमवार को COAS सेठ ने नेपाल की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा (17 से 19 अगस्त) के दौरान काठमांडू में नेपाली सेना मुख्यालय में औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करना है। अपने तय कार्यक्रम के तहत उन्होंने टुंडिखेल स्थित आर्मी पैविलियन में पुष्पांजलि भी अर्पित की।

नेपाल सेना के अधिकारियों से करेंगे रणनीतिक बातचीत

रक्षा मंत्रालय ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेना प्रमुख अपने नेपाली समकक्ष से बातचीत करेंगे और नेपाली सेना के 'डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस' से विस्तृत जानकारी लेंगे। 18 अगस्त को, COAS सेठ शिवपुरी में 'आर्मी कमांड एंड स्टाफ कोर्स' के छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे और साथ ही इंस्ट्रक्टरों व विदेशी छात्र अधिकारियों से बातचीत करेंगे। वे नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मामलों पर भी चर्चा करेंगे।

पोखरा में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मुलाकात

अपनी यात्रा के आखिरी चरण में, 19 अगस्त को सेना प्रमुख पोखरा जाएंगे और वहां पूर्व-सैनिक रैली में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे 'वीर नारियों' और वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे और भारत लौटने से पहले भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल रक्षा संबंधों को नई मजबूती, COAS जनरल धीरज सेठ 17-19 अगस्त तक नेपाल दौरे पर