ईरान में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी कर अपन

ईरान यात्रा से बचें: भारतीय दूतावास की सख्त एडवाइजरी

Geopolitical Tension

तेहरान। ईरान में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से ईरान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि क्षेत्र में तनाव जारी है और विमान सेवा में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

'एक्स' पर दी जानकारी

'एक्स' पर अपने पोस्ट में दूतावास ने कहा है कि भारतीयों को किसी भी तरह से ईरान यात्रा से बचना चाहिए।

ईरान में मौजूद भारतीयों को लौटने की सलाह

इसके साथ ही कहा गया है कि जो लोग पहले से ईरान में हैं, उन्हें दूतावास के सहयोग-समन्वय से देश छोड़ देना चाहिए।

हवाई और जमीनी यात्रा दोनों से बचने की अपील

ईरान और भारत के बीच कुछ उड़ानें शुरू होने के मद्देनजर और पहले जारी एडवाइजरी के क्रम में भारतीय नागरिकों को सख्ती से सलाह दी गई है कि वे ईरान की यात्रा न करें—चाहे हवाई मार्ग हो या जमीनी रास्ता।

उड़ानों पर असर, हालात अनिश्चित

दूतावास ने कहा है कि वायु मार्ग की पाबंदियों और क्षेत्रीय तनाव जारी रहने की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हैं।

निर्धारित मार्गों से देश छोड़ने की सलाह

दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे दूतावास के समन्वय से निर्धारित भूमि सीमा मार्गों के जरिए ईरान छोड़ दें।

यह भी पढ़े: जीआरपी ने 6 टप्पेबाज पकड़े, 9 लाख बरामद

https://www.primenewsnetwork.in/state/grp-arrests-6-conmen-recovers-goods-worth-9-lakh/178822