इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास यात्री फेरी में आ

Indonesia Ferry Fire: मदुरा द्वीप के पास यात्री फेरी में भीषण आग, 5 की मौत, 41 लोग लापता

Indonesia Ferry Fire Kills 5, 41 Missing Near Madura Island

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, फेरी में कुल 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

225 लोगों को बचाया, जांच जारी

एजेंसी ने बताया कि फेरी में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 225 लोगों को बचा लिया गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है। यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी, तभी रविवार सुबह इसमें आग लग गई। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें:   Ramayan Movie: 'आदिपुरुष' विवाद का हवाला, रामलीला महासंघ ने मांगी प्रीव्यू स्क्रीनिंग