ईरान में 87 दिन के बाद इंटरनेट सेवा बहाल
तेहरान। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन ने देश भर में इंटरनेट बहाली का आदेश दिया है। इस प्रकार यहां 87 दिनों के बाद इन सेवाओं को फिर से बहाल करने की मंजूरी दी गई है। ईरान में इस साल की शुरुआत में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन और फिर अमेरिका-इजरायल की ओर से किए गए हमले के बाद से इंटरनेट और संचार सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी, जिससे देश में आम लोगों के लिए डिजिटल ब्लैकआउट हो गया था।
2026 के पहले वाली स्थिति बहाल
ईरान इंटरनेशनल मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, ईरान के अधिकारियों ने 87 दिनों के डिजिटल ब्लैकआउट और ग्लोबल इंटरनेट से अलग-थलग रहने के बाद सोमवार को बताया कि इंटरनेट एक्सेस को जनवरी 2026 से पहले वाली स्थिति में वापस लाने की मंजूरी दे दी है। जानकार सूत्रों के हवाले से ईरानी मीडिया ने बताया कि यह फैसला उपराष्ट्रपति मोहम्मदरेजा आरिफ की ईरान इंटरनेशनल मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, ईरान के अधिकारियों ने 87 दिनों के डिजिटल ब्लैकआउट और ग्लोबल इंटरनेट से अलग-थलग रहने के बाद लिया गया।
इसे भी पढ़ेंः अब्राहम समझौते में शामिल होने से पाकिस्तान का इनकार