अमेरिकी छूट के दावे का ईरान ने किया खंडन, कच्चे तेल बाजार में फिर बढ़ी हलचल
तेहरान। ईरान के तेल मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा ईरान के कच्चे तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने के फैसले का खंडन किया है, जिसे 20 मार्च से जहाजों पर भरा जा रहा है। मुंबई में ईरानी वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ईरान के पास इंटरनेशनल मार्केट के लिए कोई भी फ्लोटिंग क्रूड (समुद्र में जहाजों पर मौजूद तल) या सरप्लस उपलब्ध नहीं है।
कच्चे तेल की कीमतों में आई है तेजी
इससे पहले अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल पर लगे कड़े प्रतिबंधों में अस्थायी छूट देने की घोषणा की थी। यह घोषणा अमेरिका के वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने की थी। अमेरिकी वित्तमंत्री की इस आशय की टिप्पणियां खरीदारों को आश्वस्त करने और बाजार की स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रतीत होती हैं। ईरानियों के इस इनकार से पहले से ही अस्थिर बाजार में और भी दहशत फैल सकती है, जहां पश्चिम एशिया संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है।
कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगे प्रतिबंध हटाए
इससे पहले, संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान से आयातित कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगे प्रतिबंधों में इस वर्ष 19 अप्रैल तक अस्थायी ढील देने की घोषणा की। इसमें ईरानी कच्चे तेल और तेल के उत्पादों की अमेरिका में बिक्री की अनुमति देना भी शामिल है। इस निर्णय की जानकारी अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय के एक बयान में दिया गया। इसमें 20 मार्च तक जहाजों पर लदे ईरानी मूल के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की डिलीवरी और बिक्री को अधिकृत किया गया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-killed-two-injured-as-car-plunges-into-gorge-near-nainital/150694