ईरान ने इजरायल पर एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दाग

ईरान ने इजराइल पर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, 300 घायल

Iran Fires Multiple Ballistic Missiles at Israel, 300 Injured

तेहरान/तेल अवीव। ईरान ने इजरायल पर एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इजरायल के परमाणु सिटी डिमोना और अराद में करीब 300 लोग घायल हो गए। उनमें से 11 की हालत बेहद नाजुक है। सोशल मीडिया पर इस मिसाइल हमले की कई वीडियो सामने आए हैं। 

ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि ये हमले इजरायल की परमाणु अनुसंधान केंद्र को लक्ष्य कर किए गए थे, जो डिमोना से लगभग 10 किलोमीटर और अराद से 30 किलोमीटर दूर है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें हमलों की वजह से घर और सड़कें ध्वस्त दिख रही हैं।

हमास ने हमले को बताया जायज, गाजा का दिया हवाला

इस बीच, हमास सैन्य विंग के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने डिमोना-अराद पर किए गए मिसाइल हमलों को जायज बताया है। उसने कहा कि यह केवल अमेरिकी आक्रमण का जवाब नहीं है, बल्कि गाजा में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई का भी नतीजा है।

ईरानी हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने घोषणा की कि इजरायल देश के दुश्मनों से सभी मोर्चों पर लड़ना जारी रखेगा।

नेतन्याहू ने अराद के मेयर से बात की और स्थिति का जायजा लिया। इजरायल के सरकारी प्रेस ऑफिस ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि पीएम नेतनयाहू ने कहा है, 'हमारे भविष्य की लड़ाई में यह एक बहुत मुश्किल शाम रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-denies-trumps-claim-of-ongoing-us-talks/151204

ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, कहा- अमेरिका से कोई बातचीत नहीं