ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची अपने मौजूदा ओमान

ओमान दौरे के बाद अराघची फिर जाएंगे पाकिस्तान

फाइल फोटो

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची अपने मौजूदा ओमान दौरे के बाद एक बार फिर पाकिस्तान आ सकते हैं। उसके बाद वे रूस के दौरे पर जाएंगे। ईरानी मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।

युद्ध समाप्ति के लिए पेश किया था नया फॉर्मूला

'अल जजीरा' ने ईरानी मीडिया के हवाले से कहा है कि रूस की यात्रा पर जाने से पहले अराघची के पाकिस्तान आने की संभावना है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की थी। इस दौरान ईरान ने आठ हफ्तों से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए एक नया फॉर्मूला पेश किया था।

अमेरिका पर शक के बीच ईरान ने सौंपी मांगों की सूची

ईरानी विदेशमंत्री ने कहा कि उन्होंने शांति का रास्ता बता दिया है, लेकिन उन्हें अमेरिका की नीयत पर शक है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के लिए अपनी मांगों की एक आधिकारिक सूची भी सौंपी है। अराघची ओमान के रास्ते अमेरिका के साथ संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी रूस यात्रा के दौरान वे मॉस्को को इस्लामाबाद वार्ता की प्रगति के बारे में जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/shooting-at-correspondents-dinner-attacker-had-multiple-weapons/179452

कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग: हमलावर के पास थे कई हथियार